Pit Bull Dog Lucknow: मालकिन की जान लेने वाले पिटबुल कुत्ते के साथ अब क्या होगा? अधिकारी ने दिया ये जवाब
लखनऊ के कैसरबाग थाना क्षेत्र में एक पालतू पिटबुल कुत्ते ने अपनी 82 वर्षीय मालकिन को बुरी तरह नोंच लिया, जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गई.
Pit Bull Dog Lucknow: घर में कुत्ता पालना भी अब खतरे से खाली नहीं है. कुत्ते अब जानलेवा तक साबित हो रहे हैं. लखनऊ (Lucknow) के कैसरबाग थाना क्षेत्र में एक पालतू पिटबुल कुत्ते ने अपनी 82 वर्षीय मालकिन को बुरी तरह नोंच लिया, जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गई. कुत्ते के मालिक अमित ने बताया, "मैं काम पर गया था जब मुझे इसकी सूचना मिली तो मैं घर आया, तब तक मेरी मां के साथ ये हादसा हो चुका था."
वहीं इस कुत्ते को अब पशु कल्याण विभाग पकड़कर ले गया है. लखनऊ में संयुक्त निदेशक पशु कल्याण अरविंद कुमार राव ने कहा, हमारी टीम उस पिट बुल कुत्ते को पकड़कर ले आई है. हम उसके व्यवहार की स्टडी करेंगे कि क्यों उसका इस तरीके का स्वभाव उत्पन्न हुआ और उसने अपनी मालकिन को काटा. लखनऊ नगर निगम ने इसे लेकर एडवाइजरी जारी की है, जिसमें पिटबुल ब्रीड के डॉग को नहीं पालने की अपील की गई है.
हमारी टीम उस पिट बुल कुत्ते को पकड़कर ले आई है। हम उसके व्यवहार की स्टडी करेंगे कि क्यों उसका इस तरीके का स्वभाव उत्पन्न हुआ और उसने अपनी मालकिन को काटा: अरविंद कुमार राव, संयुक्त निदेशक पशु कल्याण, लखनऊ pic.twitter.com/1mh8RzmXlL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 14, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2022 02:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

