Lucknow Viral Video: लखनऊ के 1090 चौराहे के पास से एक चौंका देने वाला वीडियो सामने आया है. इसमें एक प्रेमी जोड़े को चलती कार की खुली सनरूफ पर रोमांस करते देखा जा रहा है. इस दौरान वह एक-दूसरे को किस करते भी दिख रहे हैं. सड़क पर गुजर रहे किसी दूसरे गाड़ी वाले ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. लोगों ने प्रेमी जोड़े की इस अश्लील हरकत को देखने के बाद पुलिस को यातायात नियमों की याद दिलाई और कार्रवाई की मांग की. हालांकि, लखनऊ पुलिस ने इस मामले पर संज्ञान ले लिया है. उन्होंने 'एक्स' पर लिखा कि लखनऊ यातायात पुलिस द्वारा इस वायरल वीडियो की जांच की जा रही है. जांच के बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी.
लखनऊ के 1090 चौराहे पर चलती कार में रोमांस करते दिखे कपल
यातायात पुलिस @lucknowtraffic द्वारा जाँच की जा रही है जाँचोपरांत आवश्यक विधिक कार्यवाही की जायेगी।
— LUCKNOW POLICE (@lkopolice) August 6, 2024













QuickLY