Viral Video: ऑर्गेनिक फूड को बढ़ावा देने के लिए लखनऊ में गाय से कराया गया रेस्टोरेंट का उद्घाटन, देखें वीडियो
ऑर्गेनिक फूड को बढ़ावा देने के मकसद से उत्तर प्रदेश के लखनऊ में गाय से एक रेस्टोरेंट का उद्घाटन कराया गया. भारत के पहले ऑर्गेनिक रेस्टोरेंट में सबसे पहले गाय के घुसने और भोजन करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Viral Video: ऑर्गेनिक फूड (Organic Food) को बढ़ावा देने के मकसद से उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखनऊ (Lucknow) में गाय (Cow) से एक रेस्टोरेंट का उद्घाटन कराया गया. भारत के पहले ऑर्गेनिक रेस्टोरेंट में सबसे पहले गाय के घुसने और भोजन करने का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है. दरअसल, ऑर्गेनिक ओएसिस ने ऑर्गेनिक भोजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक गाय को आमंत्रित करके उससे उद्घाटन कराने का फैसला किया. वीडियो में एक गाय को रेस्टोरेंट का उद्घाटन कर उसमें दाखिल होते और भोजन करते हुए देखा जा सकता है. इसके पीछे का कारण कृषि और अर्थव्यवस्था का गायों पर अत्यधिक निर्भर होना बताया गया है.
लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में खुला यह रेस्टोरेंट जैविक उत्पादों से बने भोजन की पेशकश का दावा करता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह लखनऊ का पहला ऑर्गेनिक रेस्टोरेंट है. पूर्व डिप्टी एसपी और रेस्टोरेंट मैनेजर शैलेंद्र सिंह ने कहा- उन्हें लगता है कि यह भारत का पहला ऐसा रेस्टोरेंट होगा, जिसका अपना प्रोडक्शन, कंट्रोल और प्रोसेसिंग होगा. यह भी पढ़ें: Viral Video: गड्ढे में गिरे ऊंट के बच्चे को इस शख्स ने मां तक सुरक्षित पहुंचाया, देखें खूबसूरत वीडियो
देखें वीडियो-
#WATCH | Uttar Pradesh: A restaurant in Lucknow, 'Organic Oasis' that offers food made out of organic farming produce, was inaugurated by a cow. pic.twitter.com/YWcfKqJQcX
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) April 18, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2023 04:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

