वायरल

कुत्ते और बब्बर शेर के बीच दिखी जिगरी दोस्ती, अपने दोस्त से गर्मजोशी से मिला जंगल का राजा (Watch Viral Video)

बब्बर शेर और कुत्ते का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुत्ते और जंगल के राजा के बीच दोस्ती देखने को मिल रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि जब शेर और कुत्ते का आमना सामना होता है तो दोनों पंजे मिलाकर गर्मजोशी से मिलते हैं.

कुत्ते और बब्बर शेर के बीच दिखी जिगरी दोस्ती, अपने दोस्त से गर्मजोशी से मिला जंगल का राजा (Watch Viral Video)
कुत्ते और शेर की दोस्ती (Photo Credits: X)

Lion and Dog Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर जानवरों (Animals) से जुड़े कई रोमांचक वीडियो अक्सर देखने को मिलते रहते हैं, जिनके बीच कभी लड़ाई तो कभी दोस्ती-यारी देखने को मिलती है. कई बार हैरानी तब होती है जब दो विपरित स्वभाव वाले जानवरों के बीच जिगरी दोस्ती दिखाई देती है. इसी कड़ी में बब्बर शेर (Lion) और कुत्ते (Dog) का एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें कुत्ते और जंगल के राजा के बीच दोस्ती देखने को मिल रही है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि जब शेर और कुत्ते का आमना सामना होता है तो दोनों पंजे मिलाकर गर्मजोशी से मिलते हैं, जैसे इंसान हाथ मिलाकर एक-दूसरे से मिलते हैं. इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है-द डॉगफादर... शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 3.8 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: शिकार करने के लिए बब्बर शेर ने लकड़बग्घे पर किया हमला, लेकिन पल भर में पलट गया सारा खेल

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2023 12:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).