वायरल

Viral Video: शिकार करने के लिए बब्बर शेर ने लकड़बग्घे पर किया हमला, लेकिन पल भर में पलट गया सारा खेल

बब्बर शेर शिकार करने के इरादे से लकड़बग्घे पर हमला कर देता है, शेर पूरी तरह से लकड़बग्घे को दबोच लेता है, लेकिन तभी कुछ ऐसा होता है कि पल भर में सारा खेल पलट जाता है.

Viral Video: शिकार करने के लिए बब्बर शेर ने लकड़बग्घे पर किया हमला, लेकिन पल भर में पलट गया सारा खेल
शेर ने लकड़बग्घे पर किया हमला (Photo Credits: Youtube)

Viral Video: जंगल की दुनिया में सिर्फ एक ही नियम चलता है, यहां जीत उन्ही की होती है जो संघर्ष करना जानते हैं, क्योंकि अक्सर अपना पेट भरने के लिए शिकारी जानवर दूसरे जानवरों पर घात लगाए बैठे रहते हैं. जंगली जानवरों (Wild Life)  के बीच अक्सर खूनी जंग देखने को मिलती है और उसमें जीत उसी की होती है जो अपनी ताकत से ज्यादा अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल करता है. सोशल मीडिया (Social Media) पर हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें बब्बर शेर (Lion) शिकार करने के इरादे से लकड़बग्घे (Hyena) पर हमला कर देता है, शेर पूरी तरह से लकड़बग्घे को दबोच लेता है, लेकिन तभी कुछ ऐसा होता है कि पल भर में सारा खेल पलट जाता है.

इस वीडियो को यूट्यूब पर लेटेस्ट साइटिंग्स नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक हजारों लोग देख चुके हैं. हालांकि इस वीडियो में एकता की शक्ति देखने को मिल रही है, क्योंकि अपने साथी को मुसीबत में देखकर सभी लकड़बग्घे उसकी मदद के लिए आगे आते हैं और सारा खेल पलट जाता है. यह भी पढ़ें: सड़क पार करते समय बीच में मस्ती करने लगे नन्हे शेर, किनारे तक ले जाने में शेरनी को करनी पड़ी मशक्कत (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लकड़बग्घे बड़े चाव से अपना शिकार खा रहे होते हैं, लेकिन तभी उन्हें एक आहट सुनाई देती है और अचानक से बब्बर शेर उनके सामने आ जाता है. शेर को देखकर सभी जानवर अपनी जान बचाने के लिए वहां से भाग निकलते हैं, लेकिन एक लकड़बग्घा वहीं रह जाता है, जिस पर शेर हमला कर देता है. अपने साथी को मुसीबत में देखकर सभी लकड़बग्घे उसे बचाने के लिए आ जाते हैं, जिसके चलते शिकारी शेर को खाली हाथ मैदान छोड़कर भागना पड़ता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2023 01:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).