वायरल

Children Dance on Bhakti Song: 'जय सियाराम गाने' पर स्कूली बच्चों ने किया डांस, वायरल वीडियो ने जीता दिल, लोग बोले- ये है असली संस्कार

एक स्कूल में छोटे बच्चों को भक्ति गीत 'जय सियाराम' पर डांस करना सिखाया जा रहा है, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है.

Children Dance on Bhakti Song: 'जय सियाराम गाने' पर स्कूली बच्चों ने किया डांस, वायरल वीडियो ने जीता दिल, लोग बोले- ये है असली संस्कार
(Photo : X)

Children Dance on Bhakti Song in School: भक्त और नन्हें-मुन्नों का ऐसा संगम देखिए, जिसने सोशल मीडिया पर सबका दिल जीत लिया है. एक स्कूल में छोटे बच्चों को भक्ति गीत 'जय सियाराम' पर डांस करना सिखाया जा रहा है, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखिए कैसे मासूम मुस्कान और निश्छल भाव से बच्चे हाथ-पैर हिलाते हुए अपने टीचर की नकल करते हुए आनंदपूर्वक भजन पर नृत्य कर रहे हैं.

इस दिल छू लेने वाले दृश्य पर सोशल मीडिया यूजर्स बच्चों की मासूमियत, स्कूल प्रशासन की पहल और बच्चों के माता-पिता की सोच की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने कहा - "यह एक अद्भुत पहल है, ऐसे गीतों पर बच्चों को हर स्कूल में ऐसे नृत्य सिखाए जाने चाहिए!!"

दूसरे यूजर ने लिखा - "बच्चों की आंखों में झलकती भक्ति से ज्यादा खूबसूरत कुछ नहीं. यह वीडियो इस बात का सुंदर उदाहरण है कि संस्कार बचपन से ही डालने चाहिए."

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2023 12:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).