वॉर मशीन गन पर सवार होकर दूल्हा-दुल्हन ने ली मंडप में धमाकेदार एंट्री, Viral Video देख छूटे लोगों के पसीने
शादी के मंडप में अनोखे अंदाज में एंट्री लेते दूल्हा-दुल्हन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन वॉर मशीन गन पर सवार होकर मंडप में पहुंचते हैं. इस वीडियो को देखने के बाद लोगों को रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल की याद आ गई है.
Bride Groom Viral Video: इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है और दूल्हा-दुल्हन (Bride Groom) से जुड़े कई मजेदार वीडियो आए दिन वायरल हो रहे हैं. इसी कड़ी में मंडप (Mandap) में अनोखे अंदाज में एंट्री लेते दूल्हा-दुल्हन का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन वॉर मशीन गन (War Machine Gun) पर सवार होकर मंडप में पहुंचते हैं. इस वीडियो को देखने के बाद लोगों को रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' का वो सीन याद आ रहा है, जिसमें एक्टर अपनी गन से होटल में आए दुश्मनों को मारते हैं. इस वीडियो को @KreatelyMedia नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- क्या वह खुश दिखता है? इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग दूल्हा-दुल्हन के मजे ले रहे हैं तो वहीं कुछ लोग उनकी इस धमाकेदार एंट्री की तारीफ भी कर रहे हैं. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 69K व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Groom Dancing With Pet Dog: बारात में पालतू कुत्ते के साथ दूल्हे के डांस का क्लिप वायरल, वीडियो देख लोग इम्प्रेस
वॉर मशीन गन पर सवार होकर दूल्हा-दुल्हन ने ली मंडप में एंट्री
Does he look happy? pic.twitter.com/V0cSOJSKx4
— Kreately.in (@KreatelyMedia) December 11, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 11, 2024 04:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

