देश

Sukhbir Murder Video: गुरुग्राम में दिनदहाड़े BJP नेता सुखबीर की गोली मारकर हत्या, वीडियो में देखें कैसे भाग रहे आरोपी

सीसीटीवी फुटेज एक दुकान के बाहर लगे कैमरे की है. इसमें दोनों हत्यारे वारदात के बाद भागते हुए नजर आ रहे हैं. इसी फुटेज के आधार पर पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

Sukhbir Murder Video: गुरुग्राम में दिनदहाड़े BJP नेता सुखबीर की गोली मारकर हत्या, वीडियो में देखें कैसे भाग रहे आरोपी

BJP leader Sukhbir Shot Dead In Gurugram, गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में गुरुवार को सोहना मार्केट के पूर्व वाइस चेयरमैन और बीजेपी नेता सुखबीर उर्फ सुखी की दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. रिठौज के रहने वाले सुखबीर को सदर बाजार में गोली मारी गई. वारदात का एक सीसीटीवी फुटेज (CCTV Video) भी सामने आया है. जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस हत्यारों की पहचान करने में जुट गई है. माना जा रहा है कि हत्या पुरानी रंजिश को लेकर की गई है. अचानक से भरे बाजार गोलियों की तड़तड़ाहट के बाद आसपास की दुकानें बंद हो गईं. मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए. पुलिस ने सुखबीर के परिजन से भी संपर्क किया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

वारदात की सीसीटीवी फुटेज एक दुकान के बाहर लगे कैमरे की है. इसमें दोनों हत्यारे वारदात के बाद भागते हुए नजर आ रहे हैं. इसी फुटेज के आधार पर पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि दोनों ही आरोपियों की पहचान के लिए अब पूरे इलाके में सक्रियता बढ़ा दी गई है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2022 08:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).