Viral Video: अपना घोंसला बनाने के लिए हस्की डॉग से फर इकट्ठा करता दिखा पक्षी, मनमोहक वीडियो हुआ वायरल
एक पक्षी का मनमोहक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक नन्हा पक्षी अपना घोंसला बनाने के लिए हस्की डॉग के फर को इकट्ठा करता दिख रहा है. अपनी नन्ही चोंच से यह पक्षी हस्की डॉग से उसके फर इकट्ठा कर रहा है.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर वैसे तो आए दिन ऐसे कई वीडियो देखने को मिलते रहते हैं, जिन्हें देखकर चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. इसी कड़ी में एक पक्षी का मनमोहक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक नन्हा पक्षी (Bird) अपना घोंसला (Nest) बनाने के लिए हस्की डॉग (Husky Dog) के फर को इकट्ठा करता दिख रहा है. अपनी नन्ही चोंच से यह पक्षी हस्की डॉग से उसके फर इकट्ठा कर रहा है. इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- पक्षी अपना घोंसला बनाने के लिए हस्की से फर इकट्ठा कर रहा है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इसे 300k व्यूज मिल चुके हैं. आप देख सकते हैं कि किस तरह से एक नन्हा पक्षी हस्की डॉग के पास पहुंचता है और उसकी बॉडी से उसके फर कलेक्ट करने लगता है, ताकि वो अपना सुंदर घोंसला बना सके. यह भी पढ़ें: Viral Video: मजे से नन्हे पपी की पीठ पर चढ़कर सवारी करता दिखा पक्षी, दिल छू लेने वाला क्यूट वीडियो हुआ वायरल
घोंसला बनाने के लिए हस्की के फर को इकट्ठा करता पक्षी
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)