साथी की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाया पक्षी, उसकी बाहों में तोड़ा दम, देखें भावुक करने वाला यह Viral Video
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पक्षी अपने साथी पक्षी की मौत का सदम बर्दाश्त नहीं कर पाता है. वो पहले उसके सीने से लगकर उसे उठाने की कोशिश करता है, लेकिन जब वो नहीं उठता है तो उसके गम में दूसरा पक्षी भी उसकी बाहों में अपना दम तोड़ देता है.
Birds Viral Video: सच्चा प्यार (True Love) इंसानों के बीच ही नहीं, बल्कि पक्षियों (Birds) के बीच भी देखने को मिलता है. सोशल मीडिया पर सच्चे प्यार का उदाहरण पेश करने वाला एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देख आप भी भावुक को जाएंगे. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पक्षी अपने साथी पक्षी की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाता है. वो पहले उसके सीने से लगकर उसे उठाने की कोशिश करता है, लेकिन जब वो नहीं उठता है तो उसके गम में दूसरा पक्षी भी उसकी बाहों में अपना दम तोड़ देता है. दोनों की मौत के बाद एक शख्स उनके शवों को दफनाता है.
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है. शेयर किए जाने के बाद से इस वीडियो को अब तक 15.2k व्यूज मिल चुके हैं. इस वीडियो को देख लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. एक यूजर ने लिखा है- दूसरी चिड़िया जिंदा थी... कैसे मरी, क्या पक्षी भी शोक में मर जाते हैं? जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- अपने प्यार को जाने देना बहुत कठिन है. यह भी पढ़ें: अपने साथी की मौत पर छलका पक्षी का दर्द, उसे कुछ इस तरह से दी अंतिम विदाई, Viral Video देखकर आप भी हो जाएंगे इमोशनल
देखें वीडियो-
Love & Loyality 💕💕
If you have a heart, it will surely bleed at the end 😔😔 pic.twitter.com/FqnwThjOpi
— Susanta Nanda (@susantananda3) June 21, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2023 05:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

