अपने साथी की मौत पर छलका पक्षी का दर्द, उसे कुछ इस तरह से दी अंतिम विदाई, Viral Video देखकर आप भी हो जाएंगे इमोशनल
जब किसी पक्षी का साथी उसे हमेशा के लिए छोड़ जाता है तो वो भी काफी दुखी होता है. इसका उदाहरण पेश करने वाला एक बेहद इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक पक्षी के साथी की मौत हो गई तो उसका भी दर्द छलक पड़ा और दुखी होकर उसने अपने साथी को अंतिम विदाई दी. इस वीडियो देखकर आप भी भावुक हो जाएंगे.
Viral Video: एक-दूसरे के लिए प्यार वाली भावनाएं (Love Emotions) सिर्फ इंसानों में ही नहीं होती हैं, बल्कि पशु, पक्षियों में भी एक-दूसरे के लिए प्यार भरी भावनाएं निहित होती हैं. खासकर अगर हम बात करें आसमान में उड़ने वाले नन्हे पक्षियों (Little Bird) की तो उनमें भी एक-दूसरे के लिए प्यार बेशुमार होता है और जब किसी पक्षी (Bird) का साथी उसे हमेशा के लिए छोड़ जाता है तो वो भी काफी दुखी होता है. इसका उदाहरण पेश करने वाला एक बेहद इमोशनल वीडियो (Emotional Video) सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक पक्षी के साथी की मौत हो गई तो उसका भी दर्द छलक पड़ा और दुखी होकर उसने अपने साथी को अंतिम विदाई दी. इस वीडियो देखकर आप भी भावुक हो जाएंगे.
इस इमोशनल वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- ऑस्ट्रेलियाई गलाह, जिसे गुलाबी और ग्रे कॉक्रैटू के नाम से भी जाना जाता है. जीवन भर के लिए साथी… साथी की मौत से दुखी साथी… अंत में विदाई (0.45 सेकेंड) लोगों का दिल तोड़ देगी. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 623K व्यूज मिल चुके हैं, जबकि इसे 1,816 रीट्वीट और 6,914 लाइक्स मिले हैं. इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- दिल तोड़ने वाला, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है- बेहद दुखद. यह भी पढ़ें: Viral Video: नन्हे पक्षियों ने मिलकर खेला बास्केटबॉल, इंटरनेट पर बार-बार देखा जा रहा है यह वायरल वीडियो
देखें वीडियो-
Australian Galah, also known as the pink and grey cockatoo, mates for life. Partner grieving at the death of its mate...
The farewell at the end(0.45sec) will break ones heart. pic.twitter.com/vSFGb99KE8
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) July 4, 2021
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि बीच सड़क पर एक पक्षी मृत अवस्था में पड़ा है, उसके पास एक दूसरा पक्षी परेशान होकर यहां-वहां घूमता दिख रहा है. वह पक्षी मृत पक्षी के पास आता है, उसे जगाने के लिए किस करता है, लेकिन वह नहीं उठता है. अपने साथी को हमेशा के लिए खोने पर दूसरा पक्षी काफी दुखी नजर आता है और वो उसे अंतिम विदाई देने के लिए उसे किस करता है. इस नजारे को देखकर आप भी समझ सकते हैं कि दोनों के बीच कितना प्यार होगा. इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स काफी भावुक हो गए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2021 05:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

