Viral Video: नन्हे पक्षियों ने मिलकर खेला बास्केटबॉल, इंटरनेट पर बार-बार देखा जा रहा है यह वायरल वीडियो
आपने शायद ही कभी पक्षियों के बास्केटबॉल खेलने का वीडियो देखा हो? इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर नन्हे पक्षियों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ पक्षी बास्केटबॉल खेलते नजर आ रहे हैं और उनका बास्केटबॉल खेलने का शानदार अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है. इस लुभावने वीडियो को अमेरिका के पूर्व बास्केटबॉल प्लेयर रेक्स चैपमैन ने ट्विटर पर शेयर किया है.
Viral Video: आपने इंसानों को अक्सर बास्केटबॉल (Basketball) खेलते हुए देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी पक्षियों को बास्केटबॉल (Birds Plays Basketball) का लुत्फ उठाते देखा है? इंटरनेट पर भी आए दिन पक्षियों के कई मनमोहक वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन आपने शायद ही कभी पक्षियों के बास्केटबॉल खेलने का वीडियो देखा हो? इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर नन्हे पक्षियों (Little Birds) का एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें कुछ पक्षी बास्केटबॉल खेलते नजर आ रहे हैं और उनका बास्केटबॉल खेलने का शानदार अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है. इस लुभावने वीडियो को अमेरिका के पूर्व बास्केटबॉल प्लेयर रेक्स चैपमैन (Rex Chapman) ने ट्विटर पर शेयर किया है.
रेक्स चैपमेन ने इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है- क्या आपने कभी पक्षियों को बास्केटबॉल खेलते देखा है. आज आप नीचे जरूर देखें. इस वीडियो को 28 जनवरी को शेयर किया गया था, जिसे अब तक 662.6K व्यूज मिल चुके हैं, जबकि इसे अब तक 5K रीट्वीट्स और 18.8K लाइक्स मिल चुके हैं. इस वीडियो को बार-बार देखा जा रहा है. यह भी पढ़ें: Killer Whale: विशाल किलर व्हेल ने पक्षियों का शिकार करने के लिए आजमाया गजब का तरीका, वायरल वीडियो देख आप भी रह जाएंगे दंग
देखें वीडियो-
If you’ve already seen some birds playing basketball today just keep on scrolling...pic.twitter.com/dljTuTieU9
— Rex Chapman🏇🏼 (@RexChapman) January 27, 2021
इस वीडियो पांच नन्हे पक्षी नजर आ रहे हैं और उनके बीच बास्केटबॉल मैच चल रहा है. यहां देखा जा सकता है कि एक शख्स ने पहले पक्षियों के आमने-सामने बास्केट रखा, फिर पक्षियों की तरफ गेंद फेंक दी. पक्षियों ने भागते हुए गेंद को पकड़ा और फिर बारी-बारी से गेंद को बास्केट में डाला. पक्षियों ने बास्केटबॉल मैच को खूब एन्जॉय किया और इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2021 03:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

