सफेद रंग के इस मोर की सुंदरता मोह लेगी आपका मन, मनमोहक पंखों को फैलाकर जीता सबका दिल (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर सफेद रंग के खूबसूरत मोर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने पंख इतनी खूबसूरती से फैलाता है कि इस अद्भुत नजारे को देख आप अपना दिल हार जाएंगे.
White Peacock Viral Video: इसमें कोई दो राय नहीं है कि भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर (Peacock) बेहद सुंदर और मनमोहक होता है. खासकर, जब वो अपने पंख फैलाकर नृत्य करता है तो उसकी सुंदरता देखते ही बनती है. वैसे तो आपने मोर को देखा ही होगा, लेकिन क्या आपने कभी सफेद रंग का मोर देखा है. अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया (Social Media) पर सफेद रंग के खूबसूरत मोर का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें वो अपने पंख इतनी खूबसूरती से फैलाता है कि इस अद्भुत नजारे को देख आप अपना दिल हार जाएंगे.
इस वीडियो को @AMAZINGNATURE नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे 3.2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सफेद रंग का खूबसूरत मोर अपने पंखों को फैलाता है और इस दौरान उसकी सुंदरता देखते ही बनती है. यह भी पढ़ें: White Peacock Viral Video: क्या आपने कभी सफेद मोर देखा है? इस दुर्लभ पक्षी की सुंदरता के कायल हो जाएंगे आप
देखें वीडियो-
woah pic.twitter.com/jiFHNca2kv
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) August 15, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2023 01:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

