वायरल

White Peacock Viral Video: क्या आपने कभी सफेद मोर देखा है? इस दुर्लभ पक्षी की सुंदरता के कायल हो जाएंगे आप

आपने कभी सफेद रंग के दुर्लभ मोर को देखा है. अगर नहीं देखा है तो इस वीडियो को देखने के बाद यकीनन आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो पाएगा. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक सफेद रंग के दुर्लभ मोर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और वीडियो में नजर आ रहे मोर की सुंदरता देखते ही बन रही है.

White Peacock Viral Video: क्या आपने कभी सफेद मोर देखा है? इस दुर्लभ पक्षी की सुंदरता के कायल हो जाएंगे आप
सफेद रंग का दुर्लभ मोर (Photo Credits: Instagram)

White Peacock Viral Video: इसमें कोई दो राय नहीं है कि मोर (Peacock) देखने में काफी खूबसूरत और मनमोहक होते हैं. मोर का दीदार करना किसी खूबसूरत नजारे को देखने से बिल्कुल भी कम नहीं होता है. सोशल मीडिया (Social Media) पर भी मोर से जुड़े वीडियो अक्सर देखने को मिल जाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सफेद रंग के दुर्लभ मोर (Rare White Peacock) को देखा है. अगर नहीं देखा है तो इस वीडियो को देखने के बाद यकीनन आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो पाएगा. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक सफेद रंग के दुर्लभ मोर (Rare Peacock) का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और वीडियो में नजर आ रहे मोर की सुंदरता देखते ही बन रही है. इस दुर्लभ पक्षी के वीडियो को आप भी बार-बार देखना पसंद करेंगे.

वीडियो को इंस्टाग्राम पर एबीपी न्यूज द्वारा शेयर किया गया है, जिसे शेयर करने के महज कुछ ही घंटों में 90,042 व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो को देखने के बाद लोग काफी हैरान नजर आ रहे हैं और प्रतिक्रियाओं के माध्यम से बता रहे हैं कि उन्होंने सफेद रंग का मोर पहले कभी नहीं देखा है. यह भी पढ़ें: Viral Video: मोरनी के अंडों को चुराने लगा शख्स, तभी हवा में उछलकर मोर ने सिखाया ऐसा सबक कि जिंदगी भर रहेगा याद

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

वैसे तो दुनिया भर में जानवरों और पशु-पक्षियों की दुर्लभ प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनकी झलक सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाती हैं. वायरल हो रहे वीडियो में मोर को उड़कर जमीन पर आते हुए देखा जा सकता है. जमीन पर पहुंचने के बाद यह मोर चलने लगता है. उसकी चाल और उसकी सुंदरता से लोग काफी प्रभावित नजर आ रहे हैं. अति दुर्लभ सफेद रंग के मोर का यह वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है और लोग बार-बार इस वीडियो को देखना पसंद कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2022 03:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).