जंगल में पिकनिक मनाने गई फैमिली के साथ खाने का लुत्फ उठाता दिखा भालू, Viral Video देख बन जाएगा दिन
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक फैमिली जंगल में पिकनिक मनाने पहुंचते हैं, जहां वो साथ मिलकर खाने के लिए बैठते हैं और तभी वहां भालू पहुंच जाता है. जंगली काला भालू इस परिवार के साथ पिकनिक पार्टी को एन्जॉय करते हुए खाने का लुत्फ उठाने लगता है.
Bear Viral Video: घुमक्कड़ी के शौकीन लोग अक्सर अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर अपने फेवरेट डेस्टिनेशन्स पर घूमने के लिए निकल जाते हैं. खासकर, अगर बात करें एनिमल लवर्स (Animal Lovers) की तो वो घूमने के लिए जंगल का रुख कर लेते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक फैमिली जंगल में पिकनिक (Picnic) मनाने पहुंचते हैं, जहां वो साथ मिलकर खाने के लिए बैठते हैं और तभी वहां भालू पहुंच जाता है. जंगली काला भालू (Bear) इस परिवार के साथ पिकनिक पार्टी को एन्जॉय करते हुए खाने का लुत्फ उठाने लगता है. इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- काला भालू आकस्मिक रूप से एक पारिवारिक पिकनिक में शामिल हो जाता है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 7.5 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: गाड़ी में बैठे शख्स को भालू ने दिया हाय फाइव, इंसान और जानवर की इस दोस्ती ने जीत लिया दिल (Watch Viral Video)
फैमिली के साथ खाने का लुत्फ उठाता दिखा भालू
Black bear casually joins a family picnic pic.twitter.com/hHNgIVeR02
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) June 28, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2024 10:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

