गाड़ी में बैठे शख्स को भालू ने दिया हाय फाइव, इंसान और जानवर की इस दोस्ती ने जीत लिया दिल (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर जंगली भालू का दिल जीतने वाले एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तीन भालुओं में एक भालू कार में बैठे शख्स को हाय फाइव देता है. इंसानों और जानवर के बीच दोस्ती के इस खूबसूरत नजारे को लोग काफी पसंद कर रहे हैं.
Bear Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर जानवरों से जुड़े वीडियो (Animals Video) देखने को मिलते रहते हैं. इनमें से कई वीडियो इतने मजेदार होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है, फिर भी मन नहीं भरता है. इंटरनेट पर आए दिन ऐसे कई वीडियो देखने को मिलते हैं, जिनमें इंसान और जानवरों के बीच अटूट बंधन देखने को मिलता है. इस बीच सोशल मीडिया पर जंगली भालू (Wlid Bear) का दिल जीतने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें तीन भालुओं में एक भालू (Bear) कार में बैठे शख्स को हाय फाइव देता है. इंसानों और जानवर के बीच दोस्ती के इस खूबसूरत नजारे को लोग काफी पसंद कर रहे हैं.
इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है और इसके साथ कैप्शन लिखा है- मैं विश्वास नहीं कर सकता कि यह आदमी एक जंगली भालू को हाई फाइव करने में कामयाब रहा. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 6.1 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: पेड़ पर चढ़ने के बाद नीचे उतरने का नाम नहीं ले रहा था भालू, फिर वन विभाग वालों ने अपनाई ये तरकीब
भालू ने शख्स को दिया हाय फाइव
I can’t believe this guy managed to high five a wild bear 😳 pic.twitter.com/Cwyvanac8d
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) May 28, 2024
वायरल हो रहे इस वीडियो में तीन भालू नजर आ रहे हैं, उसी दौरान एक कार भालू के पास से होकर गुजरती है तो कार में सवार शख्स खिड़की से हाथ बाहर निकालकर हाथ मिलाने की कोशिश करता है. शख्स को देखकर भालू भी उसके पास पहुंचता है और अपने दोनों पैरों पर खड़े होकर शख्स को हाय फाइव देता है. इसके बाद भालू आगे बढ़ने लगता है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2024 12:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

