वायरल

WWE लीजेंड बिग शो के साथ महात्मा गांधी की लड़ाई का एनिमेटेड वीडियो वायरल, ट्विटर पर फूटा लोगों का गुस्सा (Watch Video)

महात्मा गांधी और WWE फेम बिग शो के बीच बॉक्सिंग मैच का एक एनिमेटेड वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद ट्विटर पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. विवादास्पद वीडियो पहली बार 21 सितंबर को ट्विटर पर सामने आया था.

WWE लीजेंड बिग शो के साथ महात्मा गांधी की लड़ाई का एनिमेटेड वीडियो वायरल, ट्विटर पर फूटा लोगों का गुस्सा (Watch Video)
महात्मा गांधी बनाम बिग शो,(Photo Credits: Twitter)

Mahatma Gandhi vs Big Show Animated Video: महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) और WWE फेम बिग शो (Big Show) के बीच बॉक्सिंग मैच (Boxing Match) का एक एनिमेटेड वीडियो (Animated Video) इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद ट्विटर पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. विवादास्पद वीडियो पहली बार 21 सितंबर को ट्विटर पर सामने आया था, जिसे nirmmuuuu नाम के ट्विटर यूजर द्वारा अपलोड किया गया था. इस वीडियो को YouTube पर 418.1K से अधिक बार देखा जा चुका है. वायरल होने के बाद कई लोगों ने वीडियो पर टिप्पणी करते हुए कहा कि इस तरह के अपमानजनक चित्रण में स्वतंत्रता सेनानियों को दिखाना अपमानजनक है.

देखें वीडियो-

जल्द ही वीडियो सोशल मीडिया साइट पर वायरल हो गया और लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दर्ज कराने लगे. अधिकांश उपयोगकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के इस तरह के चित्रण को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया है.

यह बिल्कुल भी ठीक नहीं

इस तरह के वीडियो को बैन करने की मांग

क्या यह सही है?

यूजर्स की नाराजगी

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2022 02:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).