देश

Amethi Shocker: खेत में पलटा रिफाइंड ऑयल से भरा टैंकर, तेल लूटने डिब्बे, बाल्टी और बोतल लेकर पहुंचे ग्रामीण; देखें VIDEO

यूपी के अमेठी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां कमरौली थाना क्षेत्र के कठौरा गांव के पास सोमवार को रिफाइंड ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में पलट गया.

Amethi Shocker: खेत में पलटा रिफाइंड ऑयल से भरा टैंकर, तेल लूटने डिब्बे, बाल्टी और बोतल लेकर पहुंचे ग्रामीण; देखें VIDEO
Photo- @umashankarsingh/X

Amethi Refined Oil Tanker Overturned: यूपी के अमेठी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां कमरौली थाना क्षेत्र के कठौरा गांव के पास सोमवार को रिफाइंड ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में पलट गया. हादसे में टैंकर ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया. टैंकर पलटते ही आसपास के ग्रामीण हाथों में डिब्बे, बाल्टियां और बोतलें लेकर मौके पर पहुंच गए और खेत में बहे रिफाइंड ऑयल को भरने में जुट गए. देखते ही देखते मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई और तेल भरने की होड़ मच गई.

पुलिस ने स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक कई लोग तेल भरकर निकल चुके थे. हादसे की जांच की जा रही है और टैंकर हटाने की कार्रवाई जारी है.

ये भी पढें: Amethi Road Accident: अमेठी में पिकअप वाहन के पलटने से एक युवक की मौत, दो अन्य गंभीर रूप से घायल

खेत में पलटा रिफाइंड ऑयल से भरा टैंकर

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2025 10:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).