चिड़ियाघर के दूसरे हिस्से में शिफ्ट करने के दौरान वैन की खिड़की तोड़कर भागा मगरमच्छ, फिर हुआ कुछ ऐसा...देखें Viral Video
अमेरिका के फ्लोरिडा से मगरमच्छ का हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक मगरमच्छ को चिड़ियाघर के दूसरे हिस्से में स्थानांतरित करने के लिए उसे वैन से ले जाया जा रहा था, लेकिन तभी मगरमच्छ वैन की खिड़की को तोड़कर भाग निकलता है.
Alligator Viral Video: मगरमच्छ (Crocodile) के कई हैरान करने वाले वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरते हैं. इसी कड़ी में अमेरिका (America) के फ्लोरिडा (Florida) से मगरमच्छ का हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है. वीडियो में एक मगरमच्छ को चिड़ियाघर के दूसरे हिस्से में स्थानांतरित करने के लिए उसे वैन से ले जाया जा रहा था, लेकिन तभी मगरमच्छ वैन की खिड़की को तोड़कर भाग निकलता है. वैन से भागने के बाद कारसिन मैकक्रीडी और जनरल एंडरसन नाम के वॉलंटियर मगरमच्छ को पकड़ने के लिए काफी मशक्कत करते हैं. इस हैरान करने वाले वीडियो को सेंट ऑगस्टीन एलीगेटर फार्म जूलॉजिकल पार्क (St. Augustine Alligator Farm Zoological Park) द्वारा पोस्ट किया गया है.
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2022 11:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

