Viral Video: स्विमिंग पूल में तैरने के बाद कुर्सी पर लेटकर सनबाथ लेने लगी समुद्री सील, वीडियो देख बन जाएगा दिन
एक समुद्री सील का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यह सील समंदर से निकलकर पहले तो स्विमिंग पूल में तैरती है, फिर तैरने के बाद बाहर आती है और चेयर पर लेटकर सनबाथ लेने लगती है.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन जंगली जानवरों (Wild Animals) और समुद्री जीवों के कई रोमांचक वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. इसी कड़ी में एक समुद्री सील (Sea Seal) का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यह सील समंदर से निकलकर पहले तो स्विमिंग पूल में तैरती है, फिर तैरने के बाद बाहर आती है और चेयर पर लेटकर सनबाथ लेने लगती है. वीडियो में देखा जा सकता है किस तरह से सील तैरने के बाद स्विमिंग पूल से बाहर आती है, जिसे देखकर वहां बैठा एक शख्स उठ जाता है और फिर वहां पर आराम से लेटकर सील धूप सेंकने लगती है. इस वीडियो को @cctv_idiots नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- सोचा कि तुम पाओगे, वो मेरी सीट है मानव... शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 196.7k व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: समुद्र में तैरते समय अचानक शख्स से आकर लिपट गई सील, Viral Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान
देखें वीडियो-
“Think you’ll find that’s my seat human” 🦭 😂💙 pic.twitter.com/kVkQXzH3nT
— CCTV_IDIOTS (@cctv_idiots) May 23, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2023 12:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

