Shocking! कड़ी सुरक्षा के बीच जेल से फरार हुआ कैदी, लाइव डेमो देखकर उड़े पुलिस वालों के होश (Watch Viral Video)
पिंपरी-चिंचवड़ के चाकन थाने में एक आरोपी कड़ी सुरक्षा के बीच जेल की सलाखों से फरार हो गया. हालांकि पुलिस उसे फिर से पकड़ने में सफल रही और उसे थाने ले गई. पुलिस ने जब कैदी से फरार होने का लाइव डेमो लिया तो नजारा देखकर वो हैरत में पड़ गए.
महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे जिले (Pune) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक आरोपी पुलिस थाने से भागने में कामयाब हो गया. जब पुलिस वालों ने इसका लाइव डेमो (Live Demo) देखा तो उनके होश ही उड़ गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिंपरी-चिंचवड़ के चाकन थाने में एक आरोपी कड़ी सुरक्षा के बीच जेल की सलाखों से फरार हो गया. हालांकि पुलिस उसे फिर से पकड़ने में सफल रही और उसे थाने ले गई. पुलिस ने जब कैदी से फरार होने का लाइव डेमो लिया तो नजारा देखकर वो हैरत में पड़ गए. दरअसल, जब पुलिस वालों ने आरोपी से पूछा कि बंद होने के बावजूद वह जेल की सलाखों से कैसे बाहर निकला, तब आरोपी ने उन्हें लाइव डेमो दिखाया. आरोपी ने महज पांच सेकेंड में लॉकअप रॉड से बाहर निकलकर पुलिस वालों को चौंका दिया. वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर आप भी यकीनन चौंक जाएंगे.
देखें वीडियो-
A criminal who was arrested and locked up in #Chakan police station, successfully escaped from the gap between two iron rods of the door in the lockup. Soon after that, he was rearrested and was asked to show a demonstration of how he escaped.@PCcityPolice pic.twitter.com/UiU6vg2gii
— Pune Mirror (@ThePuneMirror) March 22, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 22, 2022 06:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

