आसमान में उड़ रहा था नन्ही चिड़ियों का झुंड, एक इशारे पर शख्स के हाथ पर आकर बैठ गए ये खूबसूरत पक्षी (Watch Viral Video)
पक्षियों के झुंड का एक मनमोहक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नन्ही चिड़ियों का झुंड आसमान में उड़ता दिख रहा है, लेकिन फिर अगले ही पर एक शख्स इशारा करता है और इशारा पाते ही कई सारे खूबसूरत पंक्षी उसके हाथ पर आकर बैठ जाते हैं.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर कई बार ऐसे वीडियोज पर नजर पड़ जाती है, जिसे देखकर दिन खुशनुमा बन जाता है. इसी कड़ी में पक्षियों के झुंड (Flock of Little Birds) का एक मनमोहक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें नन्ही चिड़ियों (Little Birds) का झुंड आसमान में उड़ता दिख रहा है, लेकिन फिर अगले ही पर एक शख्स इशारा करता है और इशारा पाते ही कई सारे खूबसूरत पंक्षी उसके हाथ पर आकर बैठ जाते हैं. इन चिड़ियों की खूबसूरती लोगों का दिल जीत रही है और इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है.
इस वीडियो को ट्विटर पर @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 3.3 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. एक यूजर ने लिखा है- बहुत ही प्यारा वीडियो है, बंदा प्रकृति को समझता है, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- पक्षियों को समझने वाला इंसान भी बहुत प्यारा है. यह भी पढ़ें: Birds of Death: इस प्रजाति के पक्षी अपने पंखों में छिपाकर रखते हैं जहर, छूने से तुरंत हो सकती है मौत
देखें वीडियो-
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) May 10, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2023 10:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

