Mathura Viral Video: मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालु की दिल का दौरा पड़ने से मौत, सामने आया भयावह वीडियो

मथुरा के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक 72 वर्षीय श्रद्धालु रणधीर तलवार की दर्शन करते समय अचानक मौत हो गई.

Mathura Viral Video: मथुरा के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक 72 वर्षीय श्रद्धालु रणधीर तलवार की दर्शन करते समय अचानक मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, वे जालंधर से अपनी बेटी और दामाद के साथ मंदिर दर्शन के लिए आए थे. मंदिर में लाइन में खड़े होकर हाथ जोड़कर दर्शन के लिए इंतजार कर रहे थे, तभी अचानक वे गिर पड़े और फिर उठ नहीं पाए. स्थानीय अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली और श्रद्धालु को अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. यह घटना श्रद्धालुओं के लिए शोक का कारण बनी है और मंदिर में माहौल गमगीन हो गया.

बिहारी मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालु की दिल का दौरा पड़ने से मौत

(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)

Share Now

\