VIDEO: 28 साल के युवक को 55 साल की महिला ने प्रेमजाल में फंसाया, बहनों ने भाई की प्रेमिका को पकड़कर पीटा
एक युवक की दो सगी बहनों ने उसकी प्रेमिका की सरेराह जमकर धुनाई कर दी. पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बहनों का आरोप है कि महिला ने उसके भाई को प्रेमजाल में फंसा रखा है, जबकि महिला की उम्र भाई की उम्र से दोगुनी है
हरदोई शहर में एक युवक की दो सगी बहनों ने उसकी प्रेमिका की सरेराह जमकर धुनाई कर दी. पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बहनों का आरोप है कि महिला ने उसके भाई को प्रेमजाल में फंसा रखा है, जबकि महिला की उम्र भाई की उम्र से दोगुनी है.
युवक की उम्र 28 वर्ष है, जबकि महिला की उम्र लगभग 55 वर्ष है. दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा तो युवक के परिजनों ने इसका विरोध किया. एक दिन युवक प्रेमिका के साथ एक रेस्टोरेंट पहुंच गया, जहां उसकी बहनें भी पहुंच गई. युवक की दोनों बहनों ने प्रेमिका के बाल पकड़कर उसे सड़क पर लाकर पीट दिया. एएसपी नृपेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों में संधि हो गई है. दोनों ही पक्ष कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं.
#Watch: हरदोई में एक युवक की दो सगी बहनों ने उसकी प्रेमिका की सरेराह जमकर धुनाई कर दी। अब इस पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बहनों का आरोप है कि महिला ने उसके भाई को प्रेमजाल में फंसा रखा है।#Hardoi #UttarPradesh #Viralvideo pic.twitter.com/SqIUA2LtHT
— Hindustan (@Live_Hindustan) July 29, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2023 06:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

