लाइफस्टाइल

No Egg, No Sperm Needed For Baby: दुनिया का पहला सिंथेटिक मानव भ्रूण, वैज्ञानिकों की टीम ने स्टेम सेल से बनाई संरचना

शोधकर्ताओं की एक टीम ने स्टेम सेल का उपयोग करके सिंथेटिक मानव भ्रूण का उत्पादन किया है. इस सिंथेटिक मानव भ्रूण को बनाने के लिए अंडे या शुक्राणु की आवश्यकता नहीं होती है.

No Egg, No Sperm Needed For Baby: दुनिया का पहला सिंथेटिक मानव भ्रूण, वैज्ञानिकों की टीम ने स्टेम सेल से बनाई संरचना
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Image)

No Egg, No Sperm Needed For Baby: कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (California Institute of Technology) और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय (University of Cambridge) के शोधकर्ताओं ने स्टेम सेल (Stem Cells) का उपयोग करके सिंथेटिक मानव भ्रूण (Synthetic Human Embryos) का उत्पादन किया है. इस सिंथेटिक मानव भ्रूण को बनाने के लिए अंडे या शुक्राणु की आवश्यकता नहीं होती है. वैज्ञानिकों के मुताबिक, जिस तरह से प्राकृतिक तौर पर भ्रूण विकसित होते हैं, उसी तरह से ये मॉडल भ्रूण मानव विकास के शुरुआती चरणों में समान तरीके से बढ़ सकते हैं. इसके साथ ही ये आनुवंशिक असामान्यताओं के प्रभाव और बार-बार होने वाले गर्भपात के जैव रासायनिक कारणों को लेकर महत्वपूर्ण अंतर्दृष्टि प्रदान कर सकते हैं. हालांकि संरचनाओं में धड़कने वाले दिल और विकासशील मस्तिष्क की कमी होती है, लेकिन उनमें ऐसी कोशिकाएं होती हैं जो आमतौर पर प्लेसेंटा (Placenta), योक सैक (Yolk Sac) और भ्रूण (Embryo) में विकसित होती हैं.

दुनिया का पहला सिंथेटिक मानव भ्रूण-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2023 08:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).