लाइफस्टाइल

New Covid-Like Virus: चमगादड़ों में पाया गया कोविड जैसा वायरस, वैज्ञानिकों की चेतावनी- इंसानों को कर सकता है संक्रमित

डेली मेली की रिपोर्ट के अनुसार, यूके में चमगादड़ों में कोविड जैसा वायरस पाया गया है, जिसे लेकर वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि यह वायरस इंसानों पर हमला करने से बस कुछ ही म्यूटेशन दूर है.

New Covid-Like Virus: चमगादड़ों में पाया गया कोविड जैसा वायरस, वैज्ञानिकों की चेतावनी- इंसानों को कर सकता है संक्रमित
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

New Covid-Like Virus: डेली मेली की रिपोर्ट के अनुसार, यूके में चमगादड़ों (Bats) में कोविड-जैसा वायरस (Covid-like Virus) पाया गया है, जिसे लेकर वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि यह वायरस इंसानों पर हमला करने से बस कुछ ही म्यूटेशन दूर है. जूनोटिक बीमारियों (Zoonotic Diseases) की चिंताओं के बीच वैज्ञानिकों ने ब्रिटेन (Britain) के मूल निवासी चमगादड़ों की 17 प्रजातियों पर व्यापक सर्वेक्षण किया, जो जानवरों से मनुष्यों में फैलती हैं.

वैज्ञानिकों के खतरनाक निष्कर्षों से पता चला कि पहले कभी नहीं देखा गया कोरोना वायरस (Coronavirus) जैसा वायरस लोगों को संक्रमित करने में सक्षम होने से केवल कुछ "अनुकूलन" दूर है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इससे एक और महामारी की संभावना कम है, लेकिन उनका कहना है कि RhGB07 वारंट प्रजातियों पर निगरानी रखी जा रही है. रिपोर्ट में कहा गया है साल 2019 में COVID-19 महामारी का उभरना वैश्विक स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था पर जूनोटिक वायरस के व्यापक प्रभाव की याद दिलाता है.

देखें ट्वीट-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2023 09:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).