Heatstroke: गर्मियों में जानलेवा न बन जाए हीट स्ट्रोक, लक्षणों की पहचान कर ऐसे करें बचाव
देशभर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. अधिकांश राज्यों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर है और हीटवेव ने लोगों को बेहाल कर दिया है. गर्मी के इन दिनों में खुद को धूप और हीटवेव से बचाना बेहद जरूरी है, नहीं तो आप हीटस्ट्रोक के शिकार हो सकते हैं.
देशभर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. अधिकांश राज्यों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर है और हीटवेव ने लोगों को बेहाल कर दिया है. गर्मी के इन दिनों में खुद को धूप और हीटवेव से बचाना बेहद जरूरी है, नहीं तो आप हीटस्ट्रोक (Heatstroke) के शिकार हो सकते हैं. हीट स्ट्रोक गर्मी की एक बहुत आम समस्या है. यह समस्या गर्मी या धूप में रहने से होती है. हीटस्ट्रोक एक गंभीर समस्या है. इसके क्या लक्षण और बचाव है इसके बारे में हम यहां आपको बता रहे हैं.
हीट स्ट्रोक के लक्षण
तेज बुखार, उल्टी आने जैसा महसूस होना, मांसपेशियों में ऐंठन और कमजोरी होना, चक्कर आना, सिर में दर्द होना, सांस लेने में तकलीफ महसूस करना, तेज धड़कन आदि.
ऐसे करें बचाव
किसी भी व्यक्ति में ऐसे लक्षण दिखें तो तुरंत उसे छांव में लेकर जाएं और उसकी बॉडी को गीले कपड़े से ठंडक दें. व्यक्ति अगर सचेत अवस्था में तो उसे ORS, नींबू पानी दें. चाय और कैफीन न दें.
#HeatWave | What are the signs and symptoms of a heatstroke? 👇 pic.twitter.com/LFfBgJ3kr3
— NDMA India | राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण 🇮🇳 (@ndmaindia) April 5, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2022 11:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

