Tiranga Bandhan: इस साल देश की रक्षा करने वाले भाईयों के नाम बांधे एक राखी, रक्षा बंधन के साथ मनाएं तिरंगा बंधन (Watch Video)
आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है और इसके तहत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है. ऐसे में इस बार तिरंगा बंधन मनाने की अपील की जा रही है. जिसका अर्थ यह है कि अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने के साथ-साथ देश की रक्षा करने वाले सैनिक भाईयों के नाम पर एक राखी तिरंगे को भी बांधे.
Tiranga Bandhan: भाई-बहन (Brother-Sister) के पवित्र रिश्ते को समर्पित रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) का पर्व बेहद करीब है. इस पर्व में बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र और अच्छी सेहत की कामना करती हैं. बदले में भाई भी जीवन भर अपनी बहन की रक्षा करने का वचन देता है. वहीं आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देश आजादी का अमृत महोत्सव (Aazadi Ka Amrit Mahotsav) मना रहा है और इसके तहत 'हर घर तिरंगा' (Har Ghar Tiranga) अभियान चलाया जा रहा है. ऐसे में इस बार तिरंगा बंधन मनाने की अपील की जा रही है. जिसका अर्थ यह है कि अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने के साथ-साथ देश की रक्षा करने वाले सैनिक भाईयों के नाम पर एक राखी तिरंगे को भी बांधे. इसके लिए संस्कृति मंत्रालय ने एक बहुत की खूबसूरत वीडियो शेयर किया है और इस वीडियो के साथ लिखा है- राखी हर साल मनाते हैं, क्यों न इस बार तिरंगा बंधन (Tiranga Bandhan) के प्रेम में ढल जाएं.
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2022 07:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

