त्योहार

Shri Krishna Quotes From Bhagavad Gita: ‘जीवन से बड़ा कोई विद्यालय नहीं, कठिनाइयों से बड़ी कोई परीक्षा नहीं!’ जन्माष्टमी पर ऐसे कोट्स भेजकर पर्व करें सेलिब्रेट

भगवान विष्णु ने सृष्टि पर दुष्टों एवं उनकी शक्तियों से रक्षा के लिए 9 बार अवतार लिये, जिसमें सबसे अनोखे थे भगवान श्रीकृष्ण. उन्होंने बचपन से युवा और उसके बाद मथुरा गमन तक तमाम दिव्य लोक-लीलाएं रची. भगवान श्रीकृष्ण का व्यक्तित्व विशालकाय है...

Shri Krishna Quotes From Bhagavad Gita: ‘जीवन से बड़ा कोई विद्यालय नहीं, कठिनाइयों से बड़ी कोई परीक्षा नहीं!’ जन्माष्टमी पर ऐसे कोट्स भेजकर पर्व करें सेलिब्रेट
कृष्ण जन्माष्टमी 2024 (Photo Credits: File Image)

Shri Krishna Quotes From Bhagavad Gita: भगवान विष्णु ने सृष्टि पर दुष्टों एवं उनकी शक्तियों से रक्षा के लिए 9 बार अवतार लिये, जिसमें सबसे अनोखे थे भगवान श्रीकृष्ण. उन्होंने बचपन से युवा और उसके बाद मथुरा गमन तक तमाम दिव्य लोक-लीलाएं रची. भगवान श्रीकृष्ण का व्यक्तित्व विशालकाय है. उनके जीवन का एक रोचक और रोमांचक पहलू था महाभारत, जिसके लिए उन्होंने कौरव के खिलाफ पांडव के साथ युद्ध में हिस्सा लिया, और वह भी इस प्रण के साथ कि वह युद्ध क्षेत्र में हथियार रहित होंगे. महाभारत के दरमियान ही श्रीकृष्ण ने कुरूक्षेत्र के मैदान से लोगों को गीता का ज्ञान दिया, जिसमें मनुष्य को जीवन, कर्म, ध्यान, शांति, सत्य, योग और सफलता के बारे में सभी महत्वपूर्ण विषयों का गहराई से ज्ञान प्राप्त होता है. कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर अपने मित्रों को गीता के अनमोल कोट्स भेजकर सबके साथ इस पर्व को सेलिब्रेट कर सकते हैं. यह भी पढ़ें: Shri Krishna Quotes: कृष्ण जन्माष्टमी पर कान्हा के इन प्यार भरे कोट्स को सोशल मीडिया के जरिए दोस्तों-रिश्तेदारों संग करें शेयर

* ‘आशा और विश्वास कभी गलत नहीं होते.

ये हम पर निर्भर करता है कि हमने आशा किससे की और विश्वास किस पर किया’

Shri Krishna Quotes From Bhagavad Gita (Photo Credits: File Image)

* जिस परिस्थिति को बदल पाना संभव न हो

उसको लेकर अपनी मन स्थिति को बदल दीजिये

कुछ हद तक समाधान अवश्य मिलेगा.

Shri Krishna Quotes From Bhagavad Gita (Photo Credits: File Image)

* जीवन से बड़ा कोई विद्यालय नहीं

कठिनाइयों से बढ़कर कोई परीक्षा नहीं

और समय से बड़ा कोई शिक्षक नहीं.

Shri Krishna Quotes From Bhagavad Gita (Photo Credits: File Image)

* किसी के लिए आवश्यकता से अधिक उपलब्ध रहना

उसकी दृष्टि में स्वयं के महत्व को खो देने की प्रक्रिया है.

Shri Krishna Quotes From Bhagavad Gita (Photo Credits: File Image)

* जब सत्य से असत्य की लड़ाई होगी, तो सत्य अकेला खड़ा होगा

और असत्य की फौज लंबी होगी, क्योंकि असत्य के पीछे मूर्खों का झुंड भी होगा.

Shri Krishna Quotes From Bhagavad Gita (Photo Credits: File Image)

* जिंदगी के इस रण में खुद ही कृष्ण और खुद ही अर्जुन बनना पड़ता है

और रोज ही अपना सारथी बनकर, जीवन की महाभारत को लड़ना पड़ता है.

Shri Krishna Quotes From Bhagavad Gita (Photo Credits: File Image)

* बिना हक का भी जब लेने का मन हो तो महाभारत की शुरुआत होती है!

अपने हक का भी छोड़ देने का मन हो तो वहां रामायण की शुरुआत होती है.

Shri Krishna Quotes From Bhagavad Gita (Photo Credits: File Image)

* हर छोटा बदलाव बड़ी सफलता का कारण होता है

इसलिए परिवर्तन से भयभीत नहीं होना चाहिए.

Shri Krishna Quotes From Bhagavad Gita (Photo Credits: File Image)

* ऐसे व्यक्ति को संभाल कर रखिये, जिसने आपको यह तीन भेंटे दी हो

साथ, समय और समर्पण.

Shri Krishna Quotes From Bhagavad Gita (Photo Credits: File Image)

-उद्धृत श्रीमद्भागवत गीता

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2024 08:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).