त्योहार

Gita Jayanti 2024: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी गीता जयंती की शुभकामनाएं, बोले- यह पावन उत्सव हर किसी को कर्मयोग की राह दिखाए

हर साल मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की मोक्षदा एकादशी के दिन गीता जयंती का पर्व मनाया जाता है. इस खास अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समस्त देशवासियों को गीता जयंती की शुभकामनाएं दी हैं.

Gita Jayanti 2024: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी गीता जयंती की शुभकामनाएं, बोले- यह पावन उत्सव हर किसी को कर्मयोग की राह दिखाए
पीएम मोदी ने दी गीता जयंती की शुभकामनाएं (Photo Credits: X)

Gita Jayanti 2024: हर साल मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की मोक्षदा एकादशी (Mokshada Ekadashi) के दिन गीता जयंती (Gita Jayanti) का पर्व मनाया जाता है. अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से आज (11 दिसंबर 2024) देशभर में गीता जयंती मनाई जा रही है. इस खास अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने समस्त देशवासियों को गीता जयंती की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने एक्स पर एक वीडियो शेयर कर लिखा है- समस्त देशवासियों को गीता जयंती की शुभकामनाएं. भारतीय संस्कृति, आध्यात्म और परंपरा के मार्गदर्शक दिव्य ग्रंथ के उद्गम दिवस के रूप में मनाया जाने वाला यह पावन उत्सव हर किसी को कर्मयोग की राह दिखाए. जय श्री कृष्ण.

हिंदू धर्म में श्रीमद्भगवत गीता का विशेष महत्व बताया जाता है, क्योंकि सभी पौराणिक ग्रंथों में यही एकमात्र ऐसा ग्रंथ है जिसकी जयंती मनाई जाती है. ऐसी मान्यता है कि द्वापर युग में इसी पावन तिथि पर महाभारत युद्ध से ठीक पहले कुरूक्षेत्र में श्रीकृष्ण ने अर्जुन को भगवत गीता का उपदेश दिया था. इस पवित्र ग्रंथ में कर्मयोग, भक्तियोग और ज्ञानयोग का विस्तृत वर्णन है. यह भी पढ़ें: Gita Jayanti 2024 Wishes in Sanskrit: शुभ गीता जयंती! इन शानदार Shlokas, Quotes, WhatsApp Messages, Facebook Greeting के जरिए संस्कृत में दें शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दी गीता जयंती की शुभकामनाएं

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 11, 2024 11:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).