Sharad Navratri 2021: प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी शारदीय नवरात्रि की बधाई, लोगों के अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की
शारदीय नवरात्रि के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट कर देशवासियों के जीवन में शक्ति, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना की है.
Sharad Navratri 2021: आज से मां दुर्गा की उपासना के पावन पर्व शारदीय नवरात्रि (Sharad Navratri) की शुरुआत हो गई है. इस खास अवसर पर पीएम मोदी (PM Modi) ने देशवासियों को नवरात्रि की बधाई दी है. प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लिखा है- सभी को नवरात्रि की बधाई. आने वाले दिन जगत जननी मां की पूजा के लिए खुद को समर्पित करने वाले हैं. नवरात्रि सभी के जीवन में शक्ति, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए.
देखें ट्वीट-
Navratri greetings to everyone. The coming days are about devoting ourselves to the worship of Jagat Janani Maa.
May Navratri be the bringer of strength, good health and prosperity in everyone’s lives. pic.twitter.com/f42HyGnUYM
— Narendra Modi (@narendramodi) October 7, 2021
नवरात्रि के पहले दिन यानी प्रतिपदा तिथि पर मां शैलपुत्री की उपासना की जाती है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा है- यह नवरात्रि का पहला दिन है और हम मां शैलपुत्री से प्रार्थना करते हैं. यहां एक स्तुति है जो उन्हें समर्पित है.
देखें ट्वीट-
It is Day 1 of Navratri and we pray to Maa Shailputri. Here is a Stuti that is devoted to her. pic.twitter.com/nzIVQUrWH8
— Narendra Modi (@narendramodi) October 7, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2021 08:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

