Eid 2024 Holiday: यहां सरकारी कर्मचारियों को ईद पर मिली 10 दिन की छुट्टी
भारत में ईद पर आमतौर पर एक दिन का सार्वजनिक अवकाश होता है, लेकिन सऊदी अरब में किंग सलमान ने सार्वजनिक क्षेत्र के सभी कर्मचारियों (सउदी+ प्रवासी) के लिए 10 ईद छुट्टियों की घोषणा की है.
Eid 2024 Holiday: रमजान (Ramzan) का पाक महीना चल रहा है और दुनिया भर के मुसलमान रोजा रखकर अल्लाह की इबादत कर रहे हैं. 29 या 30 रोजे के बाद जब शव्वाल (Shawwal) का चांद नजर आ जाता है, तब उसके अगले दिन ईद-उल-फितर (Eid-ul-Fitr) का त्योहार मनाया जाता है. जिसे ईद-अल-फितर (Eid-al-Fitr) और मीठी ईद (Meethi Eid) के नाम से भी जाना जाता है. भारत में ईद पर आमतौर पर एक दिन का सार्वजनिक अवकाश होता है, लेकिन सऊदी अरब में किंग सलमान ने सार्वजनिक क्षेत्र के सभी कर्मचारियों (सउदी+ प्रवासी) के लिए 10 ईद छुट्टियों की घोषणा की है. यहां के सरकारी कर्मचारियों के लिए 4 अप्रैल से 13 अप्रैल तक छुट्टी की घोषणा की गई है. यह भी पढ़ें: Ramzan Mubarak 2024 Messages: रमजान मुबारक! प्रियजनों संग शेयर करें ये हिंदी WhatsApp Wishes, Shayaris, GIF Greetings और Photo SMS
ईद पर 10 दिन की छुट्टी-
King Salman has announced 10 Eid holidays for all employees (Saudis+Expats) in the public sector.
➪Private Sector: 4 Days + weekend.https://t.co/PUp83UuB3Q pic.twitter.com/Lx14MWqDZQ
— Life in Saudi Arabia (@LifeSaudiArabia) March 24, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2024 03:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

