Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में गरज के बरसेंगे बादल, बारिश का येलो अलर्ट जारी
The latest Tweet by ANI Hindi News states, 'दिल्ली के लिए आज येलो अलर्ट जारी किया गया है। आम तौर पर बादल छाए रहेंगे, मध्यम से भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है: IMD दिल्ली'
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली समेत देश के कई इलाकों में आज मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. बारिश की वजह से अधिकतम व न्यूनतम पारे में भी कमी आने की संभावना है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसूनी गर्त उत्तर की दिशा में बढ़ रही है. इस वजह से आगामी दो से तीन दिन तक दिल्ली व आसपास के राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगा.
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में गुजरात, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, केरल और उत्तराखंड में माध्यम से भारी बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग ने बिहार में कई इलाकों में मूसलाधार वर्षा होने का अनुमान जताया है.
दिल्ली के लिए आज येलो अलर्ट जारी किया गया है। आम तौर पर बादल छाए रहेंगे, मध्यम से भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है: IMD दिल्ली pic.twitter.com/8tA1ohfqUs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 20, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2022 08:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

