Wrestlers Protest: आरोप साबित हुआ तो बृजभूषण सिंह लगा लेंगे फांसी, खुद किया ये बड़ा ऐलान
यौन शोषण के आरोपी डब्ल्यूएफआई प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि '' अगर मेरे खिलाफ एक भी आरोप साबित होता है, तो मैं खुद को फांसी लगा लूंगा.'
Wrestlers Protest: यौन शोषण के आरोपी डब्ल्यूएफआई प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि '' अगर मेरे खिलाफ एक भी आरोप साबित होता है, तो मैं खुद को फांसी लगा लूंगा.' महिला पहलवानों द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे बृजभूषण सिंह ने कहा 'पहलवानों द्वारा अपने मेडल को गंगा में फेंकने का फैसला उनका था. आगे-आगे देखिए होता है क्या. जांच तो करने दीजिए, अब तो हमारे हाथ में कुछ नहीं है. अब मामला दिल्ली पुलिस के हाथ में है.’
बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, ‘पहलवानों के निवेदन पर ही एफआईआर (FIR) हुई. अब जांच चल रही है. अब उसमें हम उनकी क्या मदद कर सकते हैं. अब आज मेडल फेंकने गई थीं गंगा जी में…अब गंगाजी के बजाय टिकैत को दे दिया तो ये उनका स्टैंड है. इसमें हम क्या कर सकते हैं.’
#WATCH | "If a single allegation against me is proven, I will hang myself. If you (wrestlers) have any evidence, present it to the Court and I am ready to accept any punishment," says WFI chief and BJP MP Brij Bhushan Sharan Singh pic.twitter.com/hfoB7FOhWc
— ANI (@ANI) May 31, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2023 02:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

