Wrestlers Protest: कुश्ती संघ प्रमुख के खिलाफ फिर 'दंगल', 7 महिला पहलवानों ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, जल्द दर्ज होगी FIR
कुश्ती संघ और पहलवानों के बीच एक बार फिर 'दंगल' शुरु हो गई है. ढाई महीने पहले बजरंग पूनिया, विनेश फौगाट और साक्षी मलिक ने कुश्ती WFI अध्यक्ष ब्रजभूषण पर संगीन आरोप लगाए थे.
Wrestlers Protest: कुश्ती संघ और पहलवानों के बीच एक बार फिर 'दंगल' शुरु हो गई है. ढाई महीने पहले पहलवानों (बजरंग पूनिया, विनेश फौगाट और साक्षी मलिक) ने कुश्ती WFI अध्यक्ष ब्रजभूषण पर संगीन आरोप लगाए थे.
विनेश फोगाट, साक्षी और बजरंग पूनिया के साथ बैठे पहलवानों ने कुश्ती फेडरेशन के खिलाफ जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है. धरने पर बैठी पहलवान संगीता फोगाट ने कहा कि हम सिर्फ इंसाफ के लिए दोबारा आए हैं और इंसाफ चाहते हैं. हमने FIR दर्ज़ कराई है मगर अभी तक FIR नहीं लिखी गई है. 7-8 लड़कियों ने शिकायत कराई है.
हम सिर्फ इंसाफ के लिए दोबारा आए हैं और इंसाफ चाहते हैं। हमने FIR दर्ज़ कराई है मगर अभी तक FIR नहीं लिखी गई है। 7-8 लड़कियों ने शिकायत कराई है: पहलवान संगीता फोगाट, दिल्ली pic.twitter.com/HsfWGV85Kv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2023
पहलवान साक्षी मलिक ने कहा "हमने 2 दिन पहले सीपी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज़ कराई थी लेकिन अभी तक FIR नहीं की गई है। 7 लड़कियों ने शिकायत दी थी जिसमें से एक नाबालिग है. मामला यौन शोषण का था और बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ शिकायत थी."
#WATCH हमने 2 दिन पहले सीपी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज़ कराई थी लेकिन अभी तक FIR नहीं की गई है। 7 लड़कियों ने शिकायत दी थी जिसमें से एक नाबालिग है। मामला यौन शोषण का था और बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ शिकायत थी: पहलवान साक्षी मलिक, दिल्ली pic.twitter.com/dcHAKw4aRI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2023 04:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

