जेल में सत्येंद्र जैन की खातिरदारी पर भड़कीं किरण बेदी, कहा- वे हाउस अरेस्ट में हैं
पूर्व IPS किरण बेदी ने जेल में सत्येंद्र जैन को मिल रही सुविधाओं को लेकर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है. किरण बेदी ने कहा, "जब आपको ऐसी सुविधाएं मिलती हैं जो दूसरों से अलग हैं तो वह जेल नहीं वह एक तरह से हाउस अरेस्ट है."
पूर्व IPS किरण बेदी ने जेल में सत्येंद्र जैन को मिल रही सुविधाओं को लेकर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है. किरण बेदी ने कहा, "जब आपको ऐसी सुविधाएं मिलती हैं जो दूसरों से अलग हैं तो वह जेल नहीं वह एक तरह से हाउस अरेस्ट है. जब उनके मंत्री ही जेल में हैं तो वे (जेल प्रबंधक) क्या कार्रवाई करेंगे? किरण बेदी ने कहा, 'अगर नियमों में अनुमति है तो उपराज्यपाल उनके (सत्येंद्र जैन) निलंबन की सिफारिश राष्ट्रपति से कर सकते हैं. ऐसा कैसे हो सकता है कि जेल में रहते हुए जेल मंत्री नियमों का उल्लंघन करें? यह भी पता करना चाहिए कि इनको वेतन मिल रही है? क्योंकि निलंबन में वेतन नहीं मिलती.
बता दें कि दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन की तिहाड़ जेल के सूत्रों से एक नई CCTV फुटेज सामने आई है, फुटेज में वे उचित आहार लेते हुए दिख रहे हैं. तिहाड़ जेल सूत्र के अनुसार जेल में रहने के दौरान उनका वजन 8 किलो बढ़ गया है.
जब आपको ऐसी सुविधाएं मिलती हैं जो दूसरों से अलग हैं तो वह जेल नहीं वह एक तरह से हाउस अरेस्ट है। जब उनके मंत्री ही जेल में हैं तो वे (जेल प्रबंधक) क्या कार्रवाई करेंगे?: पूर्व IPS किरण बेदी, चंडीगढ़ https://t.co/nAchtcO9bG pic.twitter.com/kPLnu6JaZT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 23, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2022 01:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

