देश

AI Flight Peeing Case: फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाले शंकर मिश्रा को Wells Fargo ने किया बर्खास्त, कंपनी में था वाइस प्रेसिडेंट

मुंबई का रहने वाला शंकर मिश्रा Wells Fargo कंपनी का वाइस प्रेसिडेंट था. यह कंपनी अमेरिका की एक मल्टीनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज कॉरपोरेशन से जुड़ी हुई है.

AI Flight Peeing Case: फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाले शंकर मिश्रा को Wells Fargo ने किया बर्खास्त, कंपनी में था वाइस प्रेसिडेंट
(Photo Credit : IANS/Twitter)

Wells Fargo Sacks Shankar Mishra For Urinating On Female: न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एयर इंडिया (Air India) की फ्लाइट में बुजुर्ग महिला पर पेशब करने वाला आरोपी शंकर मिश्रा फरार चल रहा है. हालांकि वह जिस कंपनी में काम करता था, उसने शंकर मिश्रा को बर्खास्त कर दिया है. वेल्स फ़ार्गो (Wells Fargo) ने शंकर मिश्रा को बर्खास्त कर दिया.
मुंबई का रहने वाला शंकर मिश्रा Wells Fargo कंपनी का वाइस प्रेसिडेंट था. यह कंपनी अमेरिका की एक मल्टीनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज कॉरपोरेशन से जुड़ी हुई है. दिल्ली पुलिस ने मिश्रा पर यौन उत्पीड़न और अश्लीलता की धाराओं में मामला दर्ज किया है.
दिल्ली पुलिस ने मिश्रा पर भारतीय दंड संहिता की धारा 510, 509, 294, 354 के साथ-साथ आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में दर्ज एक मामले में विमान नियम अधिनियम की एक धारा के तहत मामला दर्ज किया है.
दिल्ली पुलिस की दो टीमें आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर रही हैं, लेकिन शंकर गिरफ्तारी से बचने के लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2023 07:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).