Delhi: राजधानी में प्रतिबंधों में छूट, शादी समारोह में शामिल हो सकेंगे 200 लोग
दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू खत्म, नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा. DDMA की अगली बैठक में स्कूलों को खोलने पर विचार होगा. शादियां अधिकतम 200 लोगों या 50 फीसदी क्षमता के साथ होंगी. बार, रेस्तरां और सिनेमा हॉल के लिए 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे. सरकारी कार्यालय 50 फीसदी क्षमता के साथ काम करेंगे.
दिल्ली में कोरोना के मामलों में आई गिरावट के बाद राजधानी में प्रतिबंधों में छूट दी गई है. ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया, "दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू खत्म, नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा. DDMA की अगली बैठक में स्कूलों को खोलने पर विचार होगा. शादियां अधिकतम 200 लोगों या 50 फीसदी क्षमता के साथ होंगी. बार, रेस्तरां और सिनेमा हॉल के लिए 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे. सरकारी कार्यालय 50 फीसदी क्षमता के साथ काम करेंगे."
इससे पहले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, दिल्ली में कोविड के स्थिति नियंत्रण में हैं. आज दिल्ली में कोविड के मामले 5000 से भी कम आने की संभावना है. पॉजिटिविटी दर भी 10 फीसदी से कम रहने की उम्मीद है.
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)