Rajasthan: प्राचीन शिव मंदिर पर बुलडोजर चलाने के मामले में निलंबित SDM ने कहा- हम सरकार के आदेश से काम करते हैं; कोर्ट पहुंच सकता है मामला
राजस्थान सरकार ने 300 साल पुराने भगवान शिव के मंदिर को तोड़े जाने के मामले में राजगढ़ के एसडीएम केशव कुमार मीणा (Keshav Kumar Meena), राजगढ़ नगर पालिका बोर्ड के अध्यक्ष सतीश दुहरिया (Satish Duharia) और नगर पंचायत के कार्यकारी अधिकारी बनवारी लाल मीणा (Banwari Lal Meena) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. निलंबित SDM केशव कुमार मीणा ने कहा “हम सरकार के नुमाइंदे हैं और सरकार के आदेशों से ही कार्य होते हैं. अब मैं इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहता हूं. सरकार के जो आदेश होंगे उसका पालन किया जाएगा. मामले में जांच अधिकारी नियुक्त किए गए हैं और जांच चल रही है.”
राजस्थान (Rajasthan) के अलवर (Alwar) जिले के राजगढ़ (Rajgarh) कस्बे में स्थित 300 साल पुराने भगवान शिव के मंदिर को तोड़े जाने के मामले में विवाद बढ़ता जा रहा है. आज राजस्थान सरकार ने राजगढ़ के एसडीएम केशव कुमार मीणा (Keshav Kumar Meena), राजगढ़ नगर पालिका बोर्ड के अध्यक्ष सतीश दुहरिया (Satish Duharia) और नगर पंचायत के कार्यकारी अधिकारी बनवारी लाल मीणा (Banwari Lal Meena) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.
निलंबित SDM केशव कुमार मीणा ने कहा “हम सरकार के नुमाइंदे हैं और सरकार के आदेशों से ही कार्य होते हैं. अब मैं इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहता हूं. सरकार के जो आदेश होंगे उसका पालन किया जाएगा. मामले में जांच अधिकारी नियुक्त किए गए हैं और जांच चल रही है.”
वहीं, अलवर मामले में अपने निलंबन पर राजगढ़ नगर पालिका बोर्ड के अध्यक्ष सतीश दुहरिया ने कहा “राजस्थान सरकार द्वारा किया गया ये निलंबन ग़लत है. चेयरमैन और बोर्ड की इसमें कोई भी भागीदारी नहीं है. बोर्ड ने अपने प्रस्ताव में कभी किसी मंदिर को तोड़ने का उल्लेख नहीं किया. मैं उच्च न्यायालय का दरवाज़ा खटखटाऊंगा.”
हम सरकार के नुमाइंदे हैं और सरकार के आदेशों से ही कार्य होते हैं। अब मैं इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहता हूं। सरकार के जो आदेश होंगे उसका पालन किया जाएगा। मामले में जांच अधिकारी नियुक्त किए गए हैं और जांच चल रही है: अलवर मामले में अपने निलंबन पर केशव कुमार मीणा, निलंबित SDM, अलवर pic.twitter.com/6gCXkzRJ5x
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 26, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2022 01:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

