देश

Raju Theth Shot Dead VIDEO: सीकर में गैंगस्टर राजू की हत्या, गोलीबारी में राहगीर की भी मौत, CCTV फुटेज आया सामने

वारदात का वीडियो भी सामने आया है. इसमें साफ तौर पर दिखा दे रहा है कि बदमाश खुलेआम फायरिंग कर रहे हैं. वीडियो में चार आरोपी दिखाई दे रहे हैं.

Raju Theth Shot Dead VIDEO: सीकर में गैंगस्टर राजू की हत्या, गोलीबारी में राहगीर की भी मौत, CCTV फुटेज आया सामने
Gangster Raju Theth shot Dead (Photo Credit : Twitter)

राजस्थान के सीकर (Gang war in Sikar, Rajasthan) में अज्ञात बदमाशों ने गैंगस्टर राजू ठेहट की गोली मारकर हत्या (Gangster Raju Theth Shot Dead) कर दी. बदमाशों ने राजू ठेहट के घर के पास ही वारदात को अंजाम दिया. बदमाशों का भागते हुए सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें फायरिंग करते हुए चार बदमाश नजर आ रहे हैं.

सूत्रों के अनुसार, राजू ठेहट की पूर्व में आनंदपाल गैंग में रंजिश चल रही थी. इस समय आनंदपाल गैंग और लॉरेंस बिश्नोई गैंग एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं. लॉरेंस गैंग के हिस्ट्रीशीटर रोहित गोदारा ने राजू ठेठ की मौत की जिम्मेदारी ली है. साथ ही कहा है कि आनंदपाल और बलवीर की हत्या का बदला लिया है.

वारदात का वीडियो भी सामने आया है. इसमें साफ तौर पर दिखा दे रहा है कि बदमाश खुलेआम फायरिंग कर रहे हैं. वीडियो में चार आरोपी दिखाई दे रहे हैं. गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर लोग भागने लगते हैं. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी आगे की ओर बढ़ते हैं. इस दौरान एक आरोपी हवाई फायर भी करता है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2022 12:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).