Rajasthan Flood: राजस्थान में बाढ़ से बिगड़े हालात, सेना और BSF ने संभाली कमान, बचाव अभियान जारी
The latest Tweet by ANI Hindi News states, '#WATCH राजस्थान: सेना और बीएसएफ कर्मियों ने श्री गंगानगर में जलभराव प्रभावित क्षेत्र में बचाव अभियान चलाया। लगातार बारिश के चलते इलाके में बाढ़ जैसी स्थिति से लोगों का सामान्य जीवन प्रभावित है।'
राजस्थान: राजस्थान में इस साल बारिश कई रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है. अब तक प्रदेश में सामान्य से 48 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है. सेना और बीएसएफ कर्मियों ने श्री गंगानगर में जलभराव प्रभावित क्षेत्र में बचाव अभियान चलाया. लगातार बारिश के चलते इलाके में बाढ़ जैसी स्थिति से लोगों का सामान्य जीवन प्रभावित है.
बीते 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक बरसात श्रीगंगानगर में 10 इंच (260MM) बरसात रिकॉर्ड की गई, जो जिले में चार दशक में होने वाली सबसे अधिक बारिश है. लगातार बरसात से शहर के हालात खराब हो गए हैं. प्रशासन ने इस चुनौती से निपटने के लिए सेना से मदद मांगी है. इसके अलावा उदयपुर, सिरोही में भी 100MM से ज्यादा बारिश हुई. वहीं, मौसम केन्द्र जयपुर ने अगले 48 घंटों में भी 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट दिया है.
#WATCH राजस्थान: सेना और बीएसएफ कर्मियों ने श्री गंगानगर में जलभराव प्रभावित क्षेत्र में बचाव अभियान चलाया। लगातार बारिश के चलते इलाके में बाढ़ जैसी स्थिति से लोगों का सामान्य जीवन प्रभावित है। pic.twitter.com/eKng1rYICs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 16, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2022 11:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

