Ujjain Mahakal Lok: PM मोदी ने महाकाल मंदिर में की पूजा-अर्चना, कुछ ही देर में करेंगे कॉरिडोर का उद्घाटन (Video)
मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर में पीएम मोदी ने पूजा-अर्चना की. न्यूज एजेंसी ANI ने इसका वीडियो साझा किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर बाद उज्जैन में महाकाल कॉरिडोर के पहले फेज का उद्घाटन करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मंगलवार शाम 'श्री महाकाल लोक' के पहले चरण का लोकार्पण करने से पहले भगवान महाकाल मंदिर (Mahakal Mandir) में पूजा-अर्चना की. न्यूज एजेंसी ANI ने इसका वीडियो साझा किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर बाद उज्जैन में महाकाल कॉरिडोर के पहले फेज का उद्घाटन करेंगे. इस खास अवसर पर महाकाल मंदिर और पूरे महाकाल लोक को फूलों से सजाया गया है. इसके साथ ही चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था की गई है.
परियोजना के तहत मंदिर परिसर का करीब सात गुना विस्तार किया जाएगा. पूरी परियोजना की कुल लागत लगभग 850 करोड़ रुपये है. पीएम आज शाम को महाकाल कॉरिडोर परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे. दूसरे चरण पर काम पहले से ही चल रहा है. जून 2023 तक पूरी परियोजना को पूरा किया जाना है.
#WATCH | PM Modi offers prayers at Mahakal temple in Ujjain, MP. He'll dedicate to the nation, 'Shri Mahakal Lok' this evening.
Under the project, the temple precinct will be expanded nearly seven times. The total cost of the entire project is around Rs 850 cr.
(Source:DD News) pic.twitter.com/ArN3DHJGyI
— ANI (@ANI) October 11, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2022 06:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

