देश

Amarnath Cloudburst Video: अमरनाथ के पास बादल फटने का वीडियो आया सामने, एक झटके में सब कुछ बहा ले गया सैलाब

बादल फटने का वीडियो सामने आया है, जिसमें पाली का सैलाब तेजी से बहता नजर आ रहा है. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं.

Amarnath Cloudburst Video: अमरनाथ के पास बादल फटने का वीडियो आया सामने, एक झटके में सब कुछ बहा ले गया सैलाब
(Photo Credit : Twitter)

Amarnath Cloudburst Video: जम्मू-कश्मीर में बादल फटने की सूचना आई है. बताया जा रहा है कि बादल अमरनाथ गुफा के पास ही फटा है. इसमें कई लोगों के हताहत होने की खबर है.

एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं. बादल फटने के बाद सैलाब टैंटों के बीच से बहने लगा था, जिसके बाद श्रद्धालुओं के बीच हाहाकार मच गया है. इसकी चपटे में कई लोग आ गए थे.

एनडीआरएफ के डीजी अतुल गढ़वाल के मुताबिक, बादल फटने की सूचना मिली है. एक टीम पवित्र गुफा के पास ही है. हमने अपनी और भी टीमें वहां रवाना कर दी हैं. उन्होंने कहा कि अभी हम कंफर्म नहीं कर सकते हैं कि कितने लोगों की मौत हुई है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2022 07:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).