Jharkhand: छठ पूजा की तैयारी के दौरान विवाद, आपस में भिड़े पूर्व CM रघुवर दास और विधायक सरयू राय के समर्थक (Video)
झारखंड के जमशेदपुर जमशेदपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जमशेदपुर के सूर्या मंदिर में झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास और जमशेदपुर के विधायक सरयू राय समर्थकों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई.
झारखंड के जमशेदपुर जमशेदपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जमशेदपुर के सूर्या मंदिर में झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास और जमशेदपुर के विधायक सरयू राय समर्थकों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई. ये लड़ाई छठ के मौके पर तंबू हटाने को लेकर हुई. छठ पूजा की तैयारी के दौरान विधायक सरयू राय और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास गुट के समर्थकों के बीच जबरदस्त हंगामा हुआ.
दोनों के समर्थकों ने मौके पर खूब तोड़फोड़ की और एक दूसरे पर कुर्सियां भी फेंकी. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में आप दोनों गुटों की झड़प देख सकते हैं. जहां एक कुर्सियों की बारिश हो रही है. इन लोगों ने मौके पर सबकुछ तहस-नहस कर दिया.
#WATCH झारखंड: जमशेदपुर में छठ पूजा की तैयारी के दौरान विधायक सरयू राय और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास गुट के समर्थकों के बीच हंगामा हुआ। pic.twitter.com/r0vDu1heJB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 29, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2022 02:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

