Historic Moment: कोलकाता में भारत की पहली अंडर वाटर ट्रेन, हुगली नदी के नीचे दौड़ी Metro, देखें VIDEO
कोलकाता मेट्रो ने बुधवार को इतिहास रच दिया. लंबे इंतजार के बाद इंडिया की पहली अंडर वाटर मेट्रो हुगली नदी के नीचे दौड़ी.
कोलकाता: भारत की पहली अंडरवाटर मेट्रो (India's First Underwater Metro) हुगली नदी सुरंग के अंदर से पहली बार गुजरी. भारत में ऐसा पहली बार हुआ जब किसी मेट्रो ने नदी के नीचे (Kolkata Metro Runs Under Water) अपनी यात्रा पूरी की है. मेट्रो रेक ने 11.55 मिनट में हुगली नदी पार की. ट्रेन जैसे ही हावड़ा स्टेशन पर पहुंची, अधिकारियों ने इसकी पूजा की. इसके बाद रैक नंबर MR-613 को भी हावड़ा मैदान स्टेशन ले जाया गया. हावड़ा मैदान से एस्प्लेनेड तक ट्रायल रन अगले 7 महीनों तक चलेगा. फिर इसके बाद इस खंड पर रेगुलर मेट्रो सेवाएं शुरू हो जाएंगी. बताया जा रहा है कि मेट्रो से हुगली नदी के नीचे 520 मीटर के हिस्से को 45 सेकंड में कवर किया जा सकेगा. इतना ही नहीं नदी के 32 मीटर एक सुरंग भी बनाई गई है.
#WATCH | Kolkata: India's first underwater metro carried out maiden run through Hooghly River tunnel pic.twitter.com/b8pxW48Ejm
— ANI (@ANI) April 12, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2023 08:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

