VIDEO: घने कोहरे के कारण बॉर्डर पर घटी विजिबिलिटी, पाकिस्तानियों की घुसपैठ रोकने के लिए पुरुष के साथ महिला जवान भी कर रही हैं पेट्रोलिंग
अटारी-वाघा सीमा पर घना कोहरा और शीतलहर जारी है. कड़ाके की ठंड में बीएसएफ के जवान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगी फेंस पर लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं. कोहरे के कारण दृश्यता कम होने की वजह से अमृतसर में अटारी-वाघा सीमा पर सैनिकों की सतर्कता बढ़ा दी गई है.
अटारी-वाघा सीमा पर घना कोहरा और शीतलहर जारी है. कड़ाके की ठंड में बीएसएफ के जवान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगी फेंस पर लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं. कोहरे के कारण दृश्यता कम होने की वजह से अमृतसर में अटारी-वाघा सीमा पर सैनिकों की सतर्कता बढ़ा दी गई है. मुकेश गुप्ता, इंस्पेक्टर- बीएसएफ ने बताया, 'मौसम कोई भी हो, हम अपनी गश्त जारी रखते हैं. हम घुसपैठ, तस्करी की कोशिशों को नाकाम करने के लिए सतर्क रहते हैं. दृश्यता 10 मीटर से भी कम हो जाती है लेकिन हम यहां अपने देश और नागरिकों की रक्षा के लिए हैं.
अटारी-वाघा सीमा पर पेट्रोलिंग करती एक महिला जवान ने बताया हमें भर्ती इसलिए किया गया है कि आंधी हो या तूफान हमें हर परिस्थिति में खड़े रहना है ताकि देशवासी अराम से सो पाएं. यहां बहुत ज्यादा धुंध होती है लेकिन हम लगातार पेट्रोलिंग करते रहते हैं.
#WATCH | As visibility reduces due to fog, alertness of troops increases at the Attari–Wagah border in Punjab's Amritsar pic.twitter.com/LeyVgYknqY
— ANI (@ANI) December 21, 2022
#WATCH अटारी-वाघा सीमा पर घना कोहरा और शीत लहर जारी है। कड़ाके की ठंड में बीएसएफ के जवान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगी फेंस पर लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं। pic.twitter.com/4x04Zp2V9t
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 21, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2022 09:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

