Delhi Mayor Election 2023: दिल्ली नगर निगम में मेयर के चुनाव के दौरान एमसीडी मुख्यालय सिविक सेंटर में हंगामा, अनिश्चितकाल के लिए सदन स्थगित
दिल्ली नगर निगम में मेयर के चुनाव के दौरान एमसीडी मुख्यालय सिविक सेंटर में हंगामा शुरू हो गया. हंगामे के कारण सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया
दिल्ली नगर निगम में मेयर के चुनाव के दौरान एमसीडी मुख्यालय सिविक सेंटर में हंगामा शुरू हो गया. हंगामे के कारण सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया. दिल्ली के सिविक सेंटर स्थित एमसीडी सदन में सोमवार को दिल्ली के मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों का चुनाव होना था. मनोनीत पार्षदों के वोटिंग राइट्स को लेकर सोमवार को भी एमसीडी सदन में हंगामा होने की आशंका था. गौरतलब है कि इससे पहले 6 और 24 जनवरी को हुई एमसीडी की बैठक में हंगामे के चलते मेयर चुनाव नहीं हो पाया था. 24 जनवरी को सभी पार्षदों ने शपथ ले ली थी. लेकिन उसके बाद एमसीडी सदन में आप और बीजेपी के पार्षदों के बीच हंगामा हो गया था. जो घटना आज फिर हो गया.
#WATCH दिल्ली: दिल्ली नगर निगम में मेयर के चुनाव के दौरान एमसीडी मुख्यालय सिविक सेंटर में हंगामा शुरू हो गया। हंगामे के कारण सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। pic.twitter.com/blBgR8DJGN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 6, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2023 12:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

