Mumbai Building Collapse: मुंबई के धारावी में निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरी, 9 महीने के बच्चे समेत तीन लोग घायल
मुंबई के धारावी इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया है. यहां एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार का एक हिस्सा बगल के घर पर गिरने से तीन लोग दब गए. घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह से उन्हें बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.
Mumbai Building Collapse: मुंबई के धारावी इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया है. यहां एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार का एक हिस्सा बगल के घर पर गिरने से तीन लोग दब गए. घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह से उन्हें बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. बीएमसी (BMC) के एक अधिकारी ने बताया कि घायलों में 28 साल की एक महिला अनीता सिंह और उसके दो बच्चे 9 महीने का कियांश पटवाल व 5 साल की बच्ची मनप्रीत सिंह शामिल है. सभी का सायन अस्पताल में उपचार चल रहा है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है. निर्माणाधीन इमारत की दीवार शाम करीब सवा सात बजे धारावी के लक्ष्मी बाग इलाके में गिरी है.
मुंबई के धारावी में निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरी
Maharashtra | Three people were injured after a part of a wall of an under-construction building collapsed on an adjacent house in the Dharavi area of Mumbai The injured were immediately taken to the hospital: BMC
— ANI (@ANI) July 22, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2024 11:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

