बेटे आशीष को लेकर सवाल पूछने पर केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने खोया आपा, पत्रकारों से किया अभद्र व्यवहार- देखें वीडियो
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी एक नए विवाद में घिर गए है. आज जब पत्रकारों ने उनसे बेटे आशीष को लेकर कुछ सवाल पूछे तो वह भड़क गए. उन्होंने पत्रकारों को अपशब्द भी कहा. इस घटना का विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. टेनी के बेटे आशीष मिश्रा समेत 13 आरोपियों के खिलाफ एसआईटी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। 3 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के बाहरी इलाके में आशीष मिश्रा की एक एसयूवी की चपेट में आने से चार प्रदर्शनकारी किसानों और बाद की हिंसा में एक स्थानीय पत्रकार सहित चार लोगों की मौत हो गई थी।
केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी एक नए विवाद में घिर गए है. आज जब पत्रकारों ने उनसे बेटे आशीष को लेकर कुछ सवाल पूछे तो वह भड़क गए. उन्होंने पत्रकारों को अपशब्द भी कहा. इस घटना का विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा समेत 13 आरोपियों के खिलाफ एसआईटी ने गंभीर आरोप लगाए हैं. 3 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के बाहरी इलाके में आशीष मिश्रा की एक एसयूवी की चपेट में आने से चार प्रदर्शनकारी किसानों और बाद की हिंसा में एक स्थानीय पत्रकार सहित चार लोगों की मौत हो गई थी.
विशेष जांच दल (एसआईटी) ने मजिस्ट्रेट को अपनी रिपोर्ट में पुष्टि की है "अब तक के विश्लेषण और एकत्र किए गए सबूतों से साबित हुआ है कि आरोपी ने लापरवाही और अनजाने में यह आपराधिक कृत्य नहीं किया, बल्कि जानबूझकर, पूर्व नियोजित रणनीति के तहत किसानों को मारने के मकसद से किया, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई."
#WATCH | MoS Home Ajay Kumar Mishra 'Teni' hurls abuses at a journalist who asked a question related to charges against his son Ashish in the Lakhimpur Kheri violence case. pic.twitter.com/qaBPwZRqSK
— ANI UP (@ANINewsUP) December 15, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2021 03:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

