UP Shocker: मोबाइल चोरी के शक में चलती ट्रेन से व्यक्ति को नीचे फेंका, दिल दहलाने वाला VIDEO आया सामने- Watch
यूपी से सोशल मीडिया पर दिल दहला देने वाला एक वीडियो वायरल सामने आया है. दरअसल अयोध्या दिल्ली एक्सप्रेस में सफ़र के दौरान कुछ यात्रियों ने एक चोर को मोबाइल चोरी के शक में पकड़ा. जिसके बाद लोगों ने उसकी चलती ट्रेन में जमकर पिटाई की और उसे नीचे फेंक दिया.
- Read in
- हिंदी
UP Shocker: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से सोशल मीडिया पर दिल दहला देने वाला एक वीडियो सामने आया है. दरअसल अयोध्या दिल्ली एक्सप्रेस में सफ़र के दौरान कुछ यात्रियों ने एक चोर को मोबाइल चोरी के शक में पकड़ा. जिसके बाद लोगों ने उसकी चलती ट्रेन में जमकर पिटाई की, पिटाई से भी मन नहीं भरा तो लोगों ने उसे चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया. जिससे उस चोर का उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में तिलहर रेलवे स्टेशन के पास एक खंभे से सिर टकराने की वजह से उसकी मौत हो गई. वहीं ट्रेन से व्यक्ति को नीचे फेंके जाने के बाद उसकी मौत की सूचना मिलने के बाद जीआरपीएफ मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. फिलहाल मृतक शख्स की पहचान नहीं हो पाई है.
Video:
A man suspected to have stolen a mobile phone in Ayodhya Delhi express was thrashed mercilessly and thrown off the running train. He died after his head hit against a pole near Tilhar railway station in Shahjahanpur Uttar Pradesh. pic.twitter.com/bCrREOD51o
— Ahmed Khabeer احمد خبیر (@AhmedKhabeer_) December 18, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2022 03:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

